EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज में 'कैरियर मेला' एवं 'वार्षिक खेलकूद दिवस' का हुआ भव्य आयोजन
  • 151110069 - SANJAY SINGH 44 55
    12 Feb 2026 19:29 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । पी.एम. श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कासगंज में आज उत्साह और ऊर्जा का दोहरा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत 'कैरियर मेला' एवं 'वार्षिक खेलकूद दिवस' का शानदार आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं सुखवीर सिंह पुंडीर एडवोकेट एवं प्रधानाचार्या प्रियंका द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।कैरियर मेले में छात्राओं को संबोधित करते हुए नीरज शर्मा ने कहा कि सही समय पर सही मार्गदर्शन ही छात्राओं के सुनहरे भविष्य की नींव रखता है। वहीं, प्रधानाचार्या रजनीकांत निर्मल ने छात्राओं को आई.टी., मेडिकल, इंजीनियरिंग, कानून और व्यापार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं वार्षिक खेलकूद दिवस के दौरान छात्राओं ने अपनी शारीरिक दक्षता और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम में रस्साकसी, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, शॉटपुट, कबड्डी, तीरंदाजी, खो-खो, और टेबल टेनिस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि छात्राओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम भी हैं।छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सुनीता यादव एवं कु0 मुस्कान माहेश्वरी द्वारा किया गया।समारोह में भाजपा नेता राकेश माहेश्वरी, वरुण चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, उप निरीक्षक मनीता चौधरी, सहायक प्रोफेसर श्रुति बघेल, पुनीत गुप्ता, और पोषण विशेषज्ञ साक्षी अग्रवाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। वहीं कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या प्रियंका ने पधारे हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों एवं छात्राओं की सराहना की। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

 



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन