फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी
पिछोर। थाना पिछोर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी टिंकू उर्फ जयपाल को 7 पेटी देशी प्लेन शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 63 लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24,500 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी पिछोर द्वारा टीम गठित कर नई बस्ती क्षेत्र में दबिश दी गई।
पुलिस टीम ने मौके पर एक व्यक्ति को देशी प्लेन शराब की पेटियों के साथ पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम टिंकू उर्फ जयपाल पुत्र सरूप सिंह नरवरिया (उम्र 44 वर्ष), निवासी नई बस्ती पिछोर बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 7 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिनमें प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर के हिसाब से कुल 350 क्वार्टर (63 लीटर) शराब पाई गई।
पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीतू सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, आरक्षक हाकिम वर्मा (1054), बचान सिंह तोमर (590), कमल गुर्जर (637) एवं धर्मेंद्र लोधी (425) की सराहनीय भूमिका रही।
रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर
