प्रयागराज पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रयागराज पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त हण्डिया शेषधर पडे के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायममरेज की पुलिस टीम द्वारा दिनांक-12 फरवरी 2026 को मा0 न्यायालय ए0सी0जे0एम0 कक्ष सं0-06 इलाहाबाद द्वारा निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र सम्बन्धित मु0नं0-220/2012 धारा-138 NI ACT से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम बसनेहटा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत उसके निवास ग्राम बसनेहटा थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी और वहीं गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 1. उ0नि0 बृजभान कुमार गौंड़, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज 2. हे0का0 सन्तोष यादव, थाना सरायममरेज कमिश्नरेट प्रयागराज । रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438