EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

थाना जोबट पुलिस को नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता
  • 151172231 - PAYAL BAGHEL 0 0
    12 Feb 2026 18:49 PM



थाना जोबट पुलिस को नकबजनी के आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता
🔹 आरोपी से चोरी के 02 सोने के हार (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) बरामद
🔹 घटना में प्रयुक्त लोहा काटने का कटर (ग्राइंडर) जब्त


दिनांक: 12 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश सिंह ने बताया कि थाना जोबट क्षेत्रांतर्गत दिनांक 05 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि में घर का दरवाजा तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात चोरी करने की वारदात का जोबट पुलिस द्वारा सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है तथा अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 04-05.02.2026 की रात्रि में अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी जितेन्द्र पिता भेरूसिंह अजनार, जाति भील, निवासी दिनदयाल कॉलोनी, मिशन अस्पताल के सामने, जोबट के सूने मकान का दरवाजे का नकुचा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। आरोपियों ने घर में रखी गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के सोना-चांदी एवं आर्टिफिशियल जेवरात चोरी कर लिए थे।
घटना की सूचना मिलने पर फरियादी अपनी पिकनिक से लौटकर थाना जोबट पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर थाना जोबट में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कस्बा जोबट में हुई इस बड़ी चोरी की वारदात को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी जोबट श्री रविन्द्र राठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले के नेतृत्व में अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा घटना दिनांक से ही लगातार प्रयास किए गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, साइबर सेल की सहायता ली गई तथा मुखबिर सूचना के आधार पर एक आरोपी आशु पिता वेस्ता वास्केल, उम्र 18 वर्ष, निवासी सिगांड़ फलिया, ग्राम पनेरी, थाना जोबट को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर लोहा काटने के कटर (ग्राइंडर) की मदद से घर का नकुचा काटकर अंदर प्रवेश कर अलमारी से सोना-चांदी एवं आर्टिफिशियल जेवरात चोरी करना स्वीकार किया। चोरी का माल आपस में बांट लिया गया था। आरोपी आशु ने अपने हिस्से में आए चोरी के दो सोने के हार (कीमत लगभग 10 लाख रुपये) पुलिस के डर से जंगल में पत्थर के नीचे छिपाकर रखे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।
अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है तथा उनसे भी चोरी का शेष माल बरामद किया जाना शेष है।
जप्त मशरूका:
• आरोपी के कब्जे से चोरी के 02 सोने के हार (कीमत लगभग 10 लाख रुपये)
• घटना में प्रयुक्त एक लोहा काटने का कटर (ग्राइंडर)
गिरफ्तार आरोपी:
आशु पिता वेस्ता वास्केल, उम्र 18 वर्ष
निवासी – सिगांड़ फलिया, ग्राम पनेरी, थाना जोबट
सराहनीय भूमिका:
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, उपनिरीक्षक धनराज सेमिया, सहायक उपनिरीक्षक मोहन मुझाल्दा, आरक्षक 74 गजेन्द्र, आरक्षक 453 मनीष, आरक्षक 530 रवि एवं साइबर सेल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

फास्ट न्यूज इंडिया 

पायल बघेल डिस्टिक इंचार्ज आलीराजपुर 



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन