EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

बच्चों की प्रस्तुति से शिवाला महोत्सव का होगा आगाज,रवि के गीत से भक्तिमय होगा माहौल
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    12 Feb 2026 18:33 PM



भोले बाबा के पूजा- अर्चन कर डीएम,एसपी करेंगे 14 को महोत्सव का शुभारंभ

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। नगर क्षेत्र के पूरे ईश्वर नाथ स्थित पौराणिक शिवाला मंदिर पर प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर दो दिवसीय आठवां शिवाला महोत्सव का आयोजन 14 व 15 फरवरी 2026 को किया गया है। उक्त महोत्सव का उद्घाटन 14 फरवरी 2026 को अपराह्न 12 बजे जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी व आईपीएस एसपी दीपक भूकर एवं एसडीएम सदर सुश्री नैंसी सिंह द्वारा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। उक्त अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश जी मौजूद रहेंगे।यह जानकारी महोत्सव के आयोजक अधिवक्ता परमानंद मिश्र व संयोजक अधिवक्ता शिवेश शुक्ल ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से होगा। इस मौके पर राज एंग्लो वैदिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। 14 फरवरी 2026 को सांध्य में मनोहारी झाकी की प्रस्तुति होगी जो रात्रि 11 बजे तक चलेगा। दूसरे दिवस 15 फरवरी को प्रातः भगवान भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर,मेला व कृषि विभाग द्वारा खेती-किसानी की जानकारी एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड का शिविर भी रहेगा। अपराह्न 2: 30 बजे से पार्श्व गायक इण्डियन आइडल सीजन-2 के रवि त्रिपाठी की मौजूदगी में उनकी प्रस्तुति के साथ विराट कवि सम्मेलन का आयोजन एवं शाम पांच बजे से अतिथियों द्वारा विभिन्न क्षेत्र की विभूतियों का सम्मान के साथ भगवान भोलेनाथ के पूजन अर्चन आरती के साथ प्रसाद वितरण कर महोत्सव का समापन होगा। क्षेत्र के लोगों से अपील है कि उक्त कार्यक्रम में पहुंच कर कार्यक्रम का लाभ उठाएं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188485

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन