खेरागढ़ स्थित पूरन चंद रमेश चंद सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने भक्ति भाव से सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की। पूरे वातावरण में धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।
विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और सकारात्मक सोच का विकास करना है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
