EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

केंद्रीय बजट 2026 पर विधानसभा चौपाल आयोजित, विकसित भारत के संकल्प को बताया साकार करने वाला बजट
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    11 Feb 2026 23:10 PM



रानीगंज में गूंजी बजट की चौपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष बोले– विकसित भारत का रोडमैप है बजट 2026

बभनमई में भव्य बजट चौपाल, सामाजिक न्याय और विकास का प्रतीक बताया गया केंद्रीय बजट 2026

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी रानीगंज, प्रतापगढ़। केंद्रीय बजट 2026 को लेकर रानीगंज तहसील क्षेत्र में विधानसभा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम बभनमई स्थित प्रेम साधना पैलेस में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने की। संचालन विनोद शुक्ला ने किया। चौपाल के माध्यम से केंद्रीय बजट 2026 में शामिल जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और विभिन्न आर्थिक प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने बजट को देश के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्य अतिथि आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि “केंद्रीय बजट 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। यह किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। इससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश और अधिक मजबूत होगा। अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अभय कुमार धीरज ओझा ने कहा कि “यह बजट सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र विकास का प्रतीक है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा। यह आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के समर्पण दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें उनके विचारों और सिद्धांतों को स्मरण करते हुए अंत्योदय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में पूर्व युवा मंडल अध्यक्ष संजय मिश्रा, पृथ्वीगंज मंडल अध्यक्ष पुष्पा देवी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से नीरज ओझा, ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, पूर्व प्रधान अजय ओझा, विजय तिवारी, जय उपाध्याय, प्रमोद दुबे, उमंग तिवारी एवं अंकित त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। चौपाल में क्षेत्रीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और बजट को लेकर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रिपोर्ट विशाल रावत  डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन