EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हंडिया के महरछा में रामचरितमानस पाठ का आयोजन
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 0 0
    11 Feb 2026 08:46 AM



 उत्तर प्रदेश प्रयागराज से बड़ी खबर प्रयागराज के हंडिया तहसील अंतर्गत आने वाले गांव महरछा से एक धार्मिक आयोजन की तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से आए रामायणी शुभम सिंह द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया गया। आयोजन में गांव के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुधनाथ मिश्रा, पारसनाथ मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, राजेश मिश्रा, शैलेश मिश्रा, नागेश मिश्रा, अतुल मिश्रा, राहुल मौर्य, विनय शुक्ला, दयाशंकर यादव और नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति, जिन्हें स्थानीय लोग राजा भैया के नाम से संबोधित कर रहे हैं, उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए सनातन धर्म, धार्मिक आस्था और वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि “जय श्री राम” का नारा लगाना उनकी आस्था का प्रतीक है और वे सनातन धर्म पर गर्व महसूस करते हैं। साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा चलाए जा रहे धार्मिक जागरण अभियान का समर्थन किया। बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीति का भी ज़िक्र हुआ। और वहीं पर राजा भैया ने अपील करते हुए कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यशैली की सराहना करते हुए युवाओं से अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति जागरूक होने की अपील की। कुल मिलाकर, यह आयोजन जहां एक ओर धार्मिक श्रद्धा का केंद्र रहा, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और वैचारिक संदेशों का मंच भी बना। प्रयागराज से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज प्रदीप मिश्रा फास्ट न्यूज़ इंडिया

20260211082122990883218.mp4

20260211082309962625438.mp4

20260211082451347454262.mp4

20260211082551189486547.mp4

20260211082628171860410.mp4

2026021108293474917241.mp4

20260211083011414341636.mp4

20260211083220368656774.mp4



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन