फास्ट न्यूज इंडिया चैनल पीलीभीत
@जियाउल हक खान डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज फास्ट न्यूज चैनल पीलीभीत
पूरनपुर क्षेत्र में हज़रत सफदर मियां रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मंगलवार को पूरे अकीदत और धार्मिक माहौल के बीच संपन्न हो गया। दोपहर करीब 2:00 बजे कुल की रस्म अदा की गई, जिसमें दूर-दराज़ से आए जायरीनों और अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दरगाह परिसर में सुबह से ही चादरपोशी और फातिहा का सिलसिला चलता रहा।
उर्स के मौके पर उलमा-ए-कराम और बुजुर्गों ने हज़रत सफदर मियां की तालीमात पर रोशनी डालते हुए इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैगाम दिया। कुल की रस्म के दौरान मुल्क और कौम की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए खास दुआ की गई। जायरीनों ने दरगाह पर हाजिरी देकर अपनी मन्नतें मांगीं और अकीदत के फूल पेश किए।
दरगाह परिसर में बेहतर इंतजाम देखने को मिला। इंतजामिया कमेटी ने जायरीनों की सुविधा के लिए पानी, लंगर और सुरक्षा की उचित व्यवस्था की थी। उर्स के समापन के साथ ही क्षेत्र का माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंगा नजर आया।

20260210224133132875353.mp4



