EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, ईएमटी की सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 1
    10 Feb 2026 19:54 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी पट्टी, प्रतापगढ़। विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी शनि जीत की पत्नी नंदनी ने मंगलवार तड़के 108 एम्बुलेंस में ही एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता और एम्बुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रसव के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेलखरनाथ धाम में भर्ती कराया गया।परिजनों के अनुसार मंगलवार भोर करीब दो बजे नंदनी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई और एम्बुलेंस में ही डिलीवरी की स्थिति बन गई। इस दौरान एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी करुणा शंकर और पायलट फतेह बहादुर ने धैर्य, सूझबूझ और प्रशिक्षण का परिचय देते हुए सुरक्षित तरीके से प्रसव कराया। सफल प्रसव के बाद मां और नवजात को तत्काल सीएचसी बेलखरनाथ धाम पहुंचाया गया, जहां दोनों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. इरफान खान ने बताया कि 108 एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया है। वर्तमान में मां और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और किसी प्रकार की जटिलता नहीं है।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस सेवा, ईएमटी और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता एवं कार्यकुशलता की सराहना की है। लोगों का कहना है कि समय पर मिली सेवा और कर्मचारियों की सजगता से एक सुरक्षित प्रसव संभव हो सका। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी