फास्ट न्यूज इंडिया यूपी पट्टी, प्रतापगढ़। ज्योतिषपीठ बदरिकाश्रम के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का 12 फरवरी को भवानीपुर–तिवारीपुर गांव में आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक व सामाजिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शंकराचार्य जी के स्वागत एवं दर्शन के लिए निर्धारित कार्यक्रम का प्रोटोकॉल जारी कर दिया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शंकराचार्य जी का काफिला सुबह 10:30 बजे ढखवा बाजार पहुंचेगा। इसके बाद वे 11:00 बजे मिडिल सरकारी स्कूल अतरौरा, 11:30 बजे सदहा बाजार, 11:40 बजे तिवारी चौराहा मझिगवां पहुंचेंगे।दोपहर 12:00 बजे परशुराम चौराहा पूरे बंशीधर, 12:15 बजे रेडीगारापुर प्राइमरी स्कूल, 12:30 बजे रेडीगारापुर बाजार, 12:40 बजे ब्राह्मणपुर तथा 12:50 बजे रुर में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।वोइसके पश्चात 01:00 बजे भानेपुर–तिवारीपुर (भरोखन) पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां निर्धारित कार्यक्रमों के बाद 02:00 बजे पट्टी बाजार, 03:00 बजे प्रतापगढ़ होते हुए 04:00 बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।वोशंकराचार्य जी के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उनके दर्शन व आशीर्वाद के लिए पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
