EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुरक्षित इण्टरनेट दिवस पर कैम्प कार्यालय एनआईसी, आईटीआई व पालीटेक्निक मेंं जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    10 Feb 2026 19:26 PM



सोशल मीडिया पर किसी अनजान से दोस्ती न करें, अनावश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें

व्हाट्सएप, फेसबुक या किसी अन्य ऐप/वेबसाइट पर किसी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति के निर्देशन तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनिल कुमार के मार्गदर्शन में सुरक्षित इण्टरनेट दिवस (सेफर इण्टरनेट डे) के अवसर पर नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) ने डीएम कैम्प कार्यालय में एक बड़ा साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार एन0आई0सी0 सभागार, आईटीआई व राजकीय पालीटेक्निक में ‘सुरक्षित इंटरनेट दिवस’ (सेफर इण्टरनेट डे) पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैम्प कार्यालय सभागार में अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी देवेन्द्र ने उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों व लोगों से इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होने बताया कि किसी अनजान काल पर विश्वास कर आपकी व्यक्तिगत बैकिंग जानकारी शेयर नहीं करना है, परिचित जैसी आवाज लगने पर भी अन्य स्रोतो से उसे वेरिफाई कर लें। व्हाट्सएप, फेसबुक या किसी अन्य ऐप/वेबसाइट पर किसी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। फोन पर कोई पुलिस अधिकारी बन कर किसी कानूनी कार्यवाही का डर दिखाकर पैसों कि मांग करता है तो उसपर विश्वास न करें। सोशल मीडिया पर किसी अनजान से दोस्ती न करें। अनावश्यक एप्लीकेशन डाउनलोड करने से बचें। फ्री की अनावश्यक किसी वेबसाइट पर सर्चिंग न करें, क्योंकि एप्लीकेशन डाउनलोड करने के उपरान्त हम गैलेरी, कॉन्टैक्ट, विडियो आदि का एक्सेस देते है इससे हमारी प्राइवेसी भंग होती है। अपने बैंक खाते में अपने रजिस्टर्ड नम्बर का एसएमएस अलर्ट एक्टिव रखें। फोन नम्बर यदि बदल दिया है या खो गया है और उसी नम्बर का दूसरा सिम नही जारी करवाये है तो बैंक में नया नम्बर अपडेट करायें। इंटरनेट का उपयोग करते समय यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि साइटें प्रामाणिक हैं। उन्होंने सलाह दी कि अपनी व्यक्तिगत जानकारी को फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अनावश्यक रूप से साझा करने से बचना चाहिए। फर्जी साइटों से बचने के लिए सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी भी एसएमएस के माध्यम से प्राप्त लिंक को खोलने से पहले उसकी जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता अति आवश्यक है। इस आयोजन का उद्देश्य इंटरनेट उपयोगकर्ताओं में जागरूकता फैलाना और एक सुरक्षित डिजिटल वातावरण की स्थापना में सहयोग करना था। कार्यक्रम में बताया है कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से पहले नेशनल लेवल का इवेन्ट 15-20 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित होगा। इस अवसर पर अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी देवेन्द्र व नेटवर्क इंजीनियर एनआईसी जितेन्द्र सिंह सहित ओम प्रकाश, आशीष कुमार ने पीपीटी के माध्यम से उपस्थित अधिकारियो एवं कर्मचारियों व जनसामान्य को फर्जी क्रेडिट मैसेज फ्राड, फेसबुक/सोशल मीडिया पर अंजान से दोस्ती, फर्जी लोन एप, टेलीग्राम चैनल/वर्क फ्रॉम होम फ्राड, गुगल पर पड़े फर्जी हेल्पलाइन नम्बर, गुगल आदि सर्च इंजन की फर्जी वेबसाइट, न्यूड वीडियो कॉल फ्राड, फर्जी फोन कॉल फ्राड, आनलाइन खरीददारी, आनलाइन विक्री, स्क्रीन शेयरिंग एप्लीकेशन से फ्राड, क्रेडिट कार्ड फ्राड, एसएमएस फारवर्डर/एपीके फाइल से फ्राड, कार्ड स्कीमिंड डिवाइस/कार्ड बदलना, चार्जिंग केबल/वाईफाई से डाटा चोरी, फर्जी फेसबुक/सोशल मीडिया एकाउंट बनाकर, जीवन साथी/डेटिंग ऐप से फ्राड, शहरों/गावों में घूमकर धोखाधड़ी, फेक नोटिस/दस्तावेज से सावधानी, साइबर अपराध का नया ट्रेंड डिजिटल अरेस्ट, क्या करें क्या न करें आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। आईटीआई कैम्पस में स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स के लिए एक खास अवेयरनेस सेशन ऑर्गनाइज़ किया गया जिसमें साइबर सिक्योरिटी की बेसिक बातें, सोशल मीडिया सेफ्टी, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, डीपफेक आइडेंटिफिकेशन, रिस्पॉन्सिबल एआई यूसेज, सिक्योर डिजिटल पेमेंट प्रैक्टिस, इंटरैक्टिव एक्टिविटीज़ और सिनेरियो-बेस्ड डिस्कशन ने पार्टिसिपेंट्स को बचाव के उपायों को असरदार तरीके से समझने में मदद की। पॉलिटेक्निक कॉलेज में भी टेक्निकल स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स को गवर्नेंस, एजुकेशन और बैंकिंग में एआई एप्लीकेशन, फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम, डेटा प्राइवेसी और पासवर्ड मैनेजमेंट, साइबर हाइजीन चेकलिस्ट, साइबर क्राइम की घटनाओं की रिपोर्टिंग की जानकारी दी गयी। इस पहल ने सरकारी अधिकारियों, टेक्निकल स्टूडेंट्स और आम लोगों के बीच साइबर अवेयरनेस को सफलतापूर्वक मज़बूत किया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी