प्रयागराज । सदस्य, कृषक समृद्धि आयोग (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने गौशाला नगियामई, सहकारी समिति अलीपुर जीता एवं एफ.पी.ओ. गिरधरपुर गढ़ी का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मा. सदस्य ने गौशाला नगियामई के निरीक्षण के दौरान संरक्षित गोवंशों की संख्या आदि जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोवंशों की नियमित चेकअप कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने गायों को गुड़ खिलाकर गोपूजन भी किया। उन्होंने सहकारी समिति अलीपुर जीता के निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से वार्ता कर क्रय केन्द्रों पर और सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के विषय में विचार-विमर्श भी किया। उन्होंने एफ.पी.ओ. गिरधरपुर गढ़ी का भ्रमण कर एफ.पी.ओ. द्वारा आलू व मिर्च आदि फसलों के उत्पादन व मार्केटिंग की जानकारी प्राप्त करते हुए जिला कृषि अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। रिपोट - मनोज सिंह 151008265
