प्रयागराज । सदस्य, कृषक समृद्धि आयोग (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) कुलजीत सिंह ने आज मॉ शीतला अतिथि गृह सयारा में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
सदस्य ने सभी अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाय तथा किसानों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर निस्तारित किया जाय। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को केन्द्रित कर उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं है, इन योजनाओं का लाभ किसानों को तत्परता से दिया जाय। उन्होंने कहा कि मिनी बीज किट आदि का वितरण मा. जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराया जाय। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को न्यूनतम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जो आत्मनिर्भर भारत की ओर एक बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से जनपद में संचालित गौशालाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आवारा घूम रहें गोवंशों को पकड़वाकर गौशालाओं में संरक्षित कराया जाय।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी,सुरूचि विश्वकर्मा कृषि अधिकारी,सुधांशु शेखर चौबे सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। रिपोट - मनोज सिंह 151008265
