EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक संपन्न, मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान पर बनी रणनीति
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    10 Feb 2026 19:09 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) को कमजोर एवं समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके विरोध में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर 45 दिवसीय “मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी 13 फरवरी को विधानसभा प्रतापगढ़ क्षेत्र में 10 से 15 किलोमीटर लंबी पदयात्रा आयोजित किए जाने की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को लेकर जन-जागरूकता फैलाना है। पदयात्रा की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद पदयात्रा अंबेडकर चौराहा, पुलिस लाइन, राजापाल टंकी, चौक घंटाघर पर नुक्कड़ सभा के उपरांत GGIC के सामने से पंजाबी मार्केट, गल्ला मंडी, सब्जी मंडी में नुक्कड़ सभा, फिर श्रीराम चौराहा से बेगमवार्ड होते हुए विक्रम चौराहा, आजाद नगर, भुलियापुर पुलिस चौकी के पास मनरेगा मजदूर भाइयों एवं बहनों के बीच चौपाल आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात मदर अस्पताल होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचकर पदयात्रा का समापन होगा। नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने पदयात्रा को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं तथा जनपदवासियों से विशेषकर मनरेगा जॉब कार्डधारी मजदूर भाइयों एवं बहनों से सहयोग की अपील की। बैठक में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, SIR प्रभारी रामशिरोमणि वर्मा, एमएलसी चुनाव प्रभारी मासूम हैदर, विजय प्रताप त्रिपाठी, सुरेश कुमार मिश्र, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, सुरेश कुमार सरोज, कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान, पूर्व प्रत्याशी पट्टी रामलवट यादव, चंद्रनाथ शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष मो. असलम, रविन्द्र मिश्र, मो. कासिम, अशोक सिंह, लव त्रिपाठी, अश्वनी उपाध्याय, मो. दिलशाद, सहजाद सलमानी, संस्कार मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी