मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। संत सरजू दास मद्धेशिया अनाथ आश्रम एवं गौशाला व उपवन, ग्राम करजौली (पोस्ट खुरहट) के प्रांगण में एक सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अनाथ आश्रम समिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री तथा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर दार्जिलिंग से पधारे श्री जितेंद्र कुमार गुप्त एवं उनकी धर्मपत्नी गीता गुप्ता ने अपनी शादी की सालगिरह संत सरजू दास की तपोभूमि पर सेवा कार्यों के माध्यम से मनाई। कार्यक्रम के तहत गौशाला के समस्त कर्मचारियों, बाबा सरजू दास मंदिर निर्माण में लगे कारीगरों व श्रमिकों तथा आश्रम से सटी मुसहर बस्ती के गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों को मिष्ठान, समोसा, बिस्कुट, टॉफी व शाल वितरित की गई। साथ ही गौमाता को केला व गुड़ खिलाकर आशीर्वाद लिया गया। सेवा भाव के तहत सभी उपस्थित लोगों को 35 शाल भी भेंट की गई।
कार्यक्रम में दार्जिलिंग से पधारे गोरखा दीपक छेत्री, संत सरजू दास इंटर कॉलेज करजौली के उप प्रबंधक प्रदीप कुमार गुप्त, प्रिंस गुप्ता, सूरज कुमार गुप्ता, झंटू राम, धर्मेंद्र कुमार भारती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सेवा और समर्पण से ओतप्रोत इस आयोजन की स्थानीय लोगों ने सराहना की। रिपोट - अजय कुमार 151170379
