EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

साइबर ठगी का शिकार हुए आवेदक को पुलिस ने दिलाए दो लाख रुपये वापस
  • 151170379 - AJAY KUMAR 43 55
    10 Feb 2026 17:09 PM



 मुहम्मदाबाद गोहना मऊ। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना महोदय एवं श्रीमान प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा थाना मुहम्मदाबाद गोहना के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

थाना स्थानीय के साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के क्रम में आवेदक मृत्युंजय सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह निवासी देवसीपुर, थाना मुहम्मदाबाद गोहना, जनपद मऊ द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से धनराशि की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत की जांच के दौरान थाना स्थानीय पर नियुक्त साइबर टीम के कर्मठ अधिकारी/कर्मचारी क0आ0 संजय गुप्ता, म0आ0 शालिनी मौर्य एवं म0आ0 प्रिया सिंह द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी जांच एवं आवश्यक पत्राचार के माध्यम से आवेदक के खाते से फ्रॉड की गई कुल धनराशि 2,00,000 रुपये (दो लाख रुपये) को सफलतापूर्वक उसके खाते में वापस कराया गया।
पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई से आवेदक ने राहत की सांस ली तथा जनपद पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर पोर्टल अथवा नजदीकी थाने में सूचना दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। रिपोट - अजय कुमार 151170379



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी