EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोविंदम ट्रेवल्स बस के लापरवाही से पचास वर्षीय महिला घायल
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 34 55
    10 Feb 2026 16:40 PM



टेकारी बस स्टैंड के पास हादसा, 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल, मगध मेडिकल कॉलेज रेफर

 

बिहार के गया जिले के टेकारी में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बस स्टैंड के समीप चाट की दुकान के पास खड़ी करीब 50 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला शाहगंज की निवासी बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार महिला आज करीब 11 बजे बाजार गांव से टेकारी आई थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। हादसे में महिला के पैरों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के समय परिजन मौके पर मौजूद थे।

घायल महिला को पहले टेकारी अनुमंडल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, लेकिन परिजन इलाज से संतुष्ट नहीं दिखे। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि महिला को गया ले जाने के लिए बस टेकारी से रवाना होने को तैयार थी, लेकिन बस मालिक द्वारा ले जाने से इनकार कर दिया गया, जिससे परिजनों में नाराजगी देखी गई।

फिलहाल महिला को अन्य माध्यम से मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। देखिए टेकारी से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

20260210164928112770012.mp4



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी