EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सोना व्यवसायी ने खुद रची लूट की साजिश, पुलिस ने किया फर्जी लूट का खुलासा
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    10 Feb 2026 13:30 PM



यूपी प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर क्षेत्र में हुई कथित लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि यह लूट वास्तविक नहीं थी, बल्कि स्वयं सोना व्यवसायी द्वारा रची गई षड्यंत्रपूर्वक फर्जी लूट थी। पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर ₹9.60 लाख नकद, 3 किलो चांदी, अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किए हैं। दिनांक 06 फरवरी 2026 को रामगंज बाजार, जनपद अमेठी निवासी एक ज्वैलर्स ने थाना देल्हूपुर में तहरीर देकर प्रयागराज से लौटते समय गज़ेहड़ा जंगल के पास लूट की सूचना दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में स्वाट, सर्विलांस व स्पेशल टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण में घटना संदिग्ध पाई गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि लूट की पूरी योजना पहले से बनाई गई थी, ताकि उधारी की रकम चुकाने के लिए फर्जी घटना दिखाकर पुलिस को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने रितेश मौर्य, अवनीश कुमार तिवारी उर्फ आयूष व अनुज दुबे उर्फ अनोज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की पूरी रकम व चांदी बरामद कर ली। अभियुक्तों के विरुद्ध धोखाधड़ी, गबन व आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की फर्जी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

बाइट, दीपक भूकर एसपी प्रतापगढ़ 

20260210131552254722152.mp4

20260210131619326208415.mp4

20260210131652247480480.mp4

2026021013284856724254.mp4



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी