EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्रामीण परंपरा और खेल भावना के साथ संपन्न हुई घोड़ा-घोड़ी दौड़ एवं बैलगाड़ी प्रतियोगिता
Link
  • 151173848 - RAM LAKHAN 32 55
    10 Feb 2026 12:39 PM



 

 

ग्रामीण परंपरा और खेल भावना के साथ संपन्न हुई

घोड़ा-घोड़ी दौड़ एवं बैलगाड़ी प्रतियोगिता

 

मध्य प्रदेश मोरेना रंचोली एवं महराजसिंह का पुरा क्षेत्र में दिनांक 7 फरवरी 2026 को आयोजित भव्य घोड़ा-घोड़ी दौड़, बैलगाड़ी दौड़ एवं चल वाली घोड़ी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पारंपरिक आयोजन में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने भाग लिया।

 कार्यक्रम के आयोजक अजय हरसाना रांशू के नेतृत्व में यह आयोजन ग्रामीण संस्कृति, परंपराओं और साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

 घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11,000, द्वितीय 5,100 एवं तृतीय 3,100 रखा गया।

इसी प्रकार बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में भी प्रथम पुरस्कार 11,000, द्वितीय  5,100 एवं तृतीय 3,100 प्रदान किए गए।

वहीं चल वाली घोड़ी प्रतियोगिता के लिए 11,000 का विशेष पुरस्कार रखा गया।

 

आयोजकों द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को 1,100 की प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को मंच से ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, अनुशासन एवं नियमों का विशेष ध्यान रखा गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं वरिष्ठजनों ने ऐसे आयोजनों को ग्रामीण परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया तथा आयोजकों की सराहना की।

 

अंत में आयोजक अजय हरसाना रांशू ने सभी प्रतिभागियों, दर्शकों, ग्रामवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक एवं खेल आयोजनों को निरंतर आयोजित करने की बात कही। देखे रामलखन की रिपोट 

20260210123657344201300.mp4

20260210123700047314231.mp4

20260210123707313676840.mp4

 

20260210123752278654223.mp4



Subscriber

188481

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी