खैरागढ़ तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता बार एसोसिएशन के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए हैं।
अध्यक्ष पद पर हरिओम सिंह सिकरवार ने 13 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।
चुनाव में जीत के बाद आज तहसील सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिओम सिंह सिकरवार ने कहा कि वे
पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे,
अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करेंगे,
कानून व्यवस्था को सरल एवं न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास करेंगे,
साथ ही अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेंगे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
