अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

लाखों का सचिवालय बना पशुओं का तबेला..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 43 55
    10 Feb 2026 09:35 AM

 मरदह गाज़ीपुर।  मरदह ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर बाघपुर गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'ग्राम सचिवालय' योजना निष्प्रभावी साबित हो रही है। लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह सचिवालय भवन अब पशुओं को बांधने का अड्डा बन गया है, जिससे ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि सचिवालय का निर्माण होने के बावजूद इसके ताले कभी नहीं खुलते और न ही यहां कोई कर्मचारी बैठता है। भवन के अनुपयोगी होने के कारण अब इसका उपयोग पशुओं को रखने के लिए किया जा रहा है। अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में पशु बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।स्थानीय ग्रामीण और युवा नेता विवेक स्वाधीन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि सचिवालय होने के बावजूद उन्हें आय, जाति या निवास प्रमाण पत्र जैसे छोटे कार्यों और सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए कई किलोमीटर दूर ब्लॉक या जिला मुख्यालय जाना पड़ता है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि 'डिजिटल इंडिया' के दौर में भी गांव का अपना सचिवालय बंद पड़ा है, जिससे सरकार की योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भवन का रखरखाव न होने से सरकारी संपत्ति जर्जर हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम सचिवालयों को 'मिनी ब्लॉक' के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया था, ताकि पंचायत सहायक और सचिव जनता की समस्याओं का निस्तारण कर सकें।विवेक स्वाधीन ने कहा, "जब हमारे गांव में सचिवालय बना है, तो हमें बाहर क्यों भटकना पड़ रहा है? यह भवन केवल दिखावे के लिए है, काम के लिए नहीं।" ग्रामीणों का आरोप है कि यह स्थिति स्थानीय प्रशासन की लापरवाही को दर्शाती है। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333

Subscriber

188542

No. of Visitors

FastMail