EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कोहराम
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    09 Feb 2026 20:13 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि मायके पक्ष द्वारा घटना को हत्या को लेकर भी आरोपित करते देखा गया। लालगंज कोतवाली के देल्हूपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र यादव की पत्नी रीता 35 रविवार की रात कमरे के अंदर साड़ी का फंदा लगाकर झूल गयी। विवाहिता को फंदे पर झूलता देख परिजन आवाक रह गये। मृतका के ससुराल पक्ष द्वारा घटना को आत्महत्या बताया गया। इधर मृतका के मायके पक्ष ने दहेज को लेकर इसे हत्या करार दिया है। मृतका का पति धर्मेन्द्र कारोबारी के सिलसिले में बाहर रहता है। वहीं विवाहिता की मौत से सात वर्षीय दीपित के सिर से मां का साया भी उठ गया। सूचना मिलने पर रानीगंज कैथौला चौकी प्रभारी विवेक यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

मृतका- रीता



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे