EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सदर तहसील के सभागार में किया गया विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 55
    09 Feb 2026 19:50 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़।  जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश एवं निर्देशन में प्रतापगढ़ के सदर तहसील के सभागार में शांभवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पीएलवी ममता पाण्डेय ने शिविर आये श्रोताओं को बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ पर लोगों को जागरूक किया। तत्पश्चात् जिला प्रोवेशेन कार्यालय से सहायक प्रोवेशेन अधिकारी जया द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर आये हुए लोगो को जागरूक किया। इसी क्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा संगठनात्मक भाव से कार्य करने के लिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शाम्भवी द्वितीय ने अपने सम्बोधन तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए आये हुए श्रोताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत मे पीएलवी गिरीश पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी महेंद्र त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में पीएलवी ज्योत्स्ना दुबे सहित रीनू सरोज, जुल्फिकार अली, सुषमा सरोज, शुभा पाण्डेय रोशनी, सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे