EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगरा कमिश्नर से जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत 
  • 151112186 - RAMNIVAS 54 65
    09 Feb 2026 19:02 PM



 इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियार दिखाकर डराते धमकाते हैं आरोपित 

 

 आगरा।  सरकार द्वारा मिली पट्टे की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियारों को लहराते हुए धमका रहे हैं। मामले की शिकायत कमिश्नर से की गयी है।

थाना मनसुखपुरा के गांव तासौड कुरकियनपुरा निवासी सनी बाल्मीकि ने सोमवार को कमिश्नर दीपक कुमार से शिकायत की। कि गांव के दबंगों ने उसके खेतों पर जबरन कब्जा कर लिया है। सरकार द्वारा पट्टा में मिली जमीन पर खाली कराने के लिए हर रोज धमकी दे रहा है। इंटरनेट मीडिया पर अवैध असलाहों को लहराते हुए धमकी दे रहा है।‌ पीड़ित ने कहा कि वह अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नोकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। किन्तु आरोपित खेतों पर कब्जा जमाये हुए हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गयी है। किन्तु पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।‌ इस कारण आरोपित खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपित के पास लाइसेंस असलाह है। जिससे मारने की धमकी भी देता है। रिपोट - रामनिवास 151112186



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे