EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांवड़ियों का ट्रैक्टर नदी के पुल पर लटका
  • 151045604 - SARVENDRA KUMAR 32 44
    09 Feb 2026 16:58 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर में मंडावली नजीबाबाद मार्ग पर रतनाल नदी पुल पर एक कांवड़ वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से रामपुर के शिवभक्तों का ट्रैक्टर पुल से लटक गया। बड़ा हादसा टल गया क्योंकि ट्राली सड़क पर रही और कोई घायल नहीं हुआ। मंडावली पुलिस ने हाइड्रा की मदद से ट्रैक्टर को सुरक्षित निकाला। रतनाल नदी पुल पर से जिला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र के शिवभक्त हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे थे। इनके आगे एक कांवड़ वाहन जा रहा था। चालक ने रतनाल नदी के पुल पर अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे चल रहा रामपुर के कांवड़ियों का ट्रैक्टर पुल से नीचे लटक गया। शिव भक्तों में चीखपुकार मच गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। सिर्फ ट्रैक्टर ही लटका। ट्राली सड़क पर रही इसलिए सभी सकुशल बच गए। मंडावली पुलिस ने नजीबाबाद से हाइड्रा मंगवाकर ट्रैक्टर सड़क पर पहुंचाया। ट्रैक्टर चालक हेमराज पुत्र मेघराज सिंह निवासी चंद्रपुरा थाना टांडा जनपद रामपुर ने बताया कि रविवार रात ढाई बजे ट्रैक्टर ट्राली में करीब 20 शिव भक्त गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे।ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगाने से नियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़कर पुल से लटक गया। पुलिस प्रशासन ने हाइड्रा मंगाकर ट्रैक्टर को सुरक्षित निकाला है । मंडावली थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कोई घायल नहीं हुआ। सभी शिव भक्त जल लेने के लिए से चले गए हैं। एसडीएम और सीओ ने कावड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली देहात कस्बे से अतिक्रमण हटवाया। एसडीएम नगीना विजय शंकर और सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने रविवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया । इसके बाद थानाध्यक्ष प्रवेज तोमर के नेतृत्व में नजीबाबाद व नहटौर मार्ग, कस्बा कोतवाली देहात से गांव पित्तनहेड़ी तक दुकानदारों के बोर्ड, रेत-बजरी, दुकानदारों द्वारा सड़क के पास रखे सामान को हटवाया गया। थानाध्यक्ष ने सभी दुकानदार को अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए। इस दौरान अनिल राणा, दीपक कुमार, सौरभ कुमार आदि समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे