खेरागढ़ के अंत्योदय विद्यालय में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
बच्चों द्वारा अयोध्या मंदिर, मथुरा मंदिर, रामलला मंदिर, विज्ञान लैब और पहाड़ों की आकृति जैसे आकर्षक मॉडल तैयार किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित लोग काफी प्रभावित हुए।
कार्यक्रम में तहसीलदार खेरागढ़ श्री सतेंद्र सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स को बारीकी से देखा, उनकी सराहना की और बच्चों के साथ विज्ञान के महत्व पर चर्चा की।
मौके पर विद्यालय का स्टाफ, शिक्षकगण और स्थानीय पत्रकार बंधु भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और नवाचार के प्रति जागरूक करना बताया गया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
