जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से आरंभ
परीक्षार्थी अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 08:30 बजे के पूर्व पहुँचें
परीक्षा केन्द्र में कोई भी छात्र किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री न ले जावें
भिंड। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा जिले में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 2026 दिनांक 10 फरवरी 2026 से आरंभ हो रही है। हाईस्कूल/हायर सेकेण्ड्री परीक्षा जिला अन्तर्गत 50 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी, जिसमें हाईस्कूल परीक्षा के 19342 छात्र/छात्रा तथा हायर सेकेण्ड्री परीक्षा में 14421 छात्र/छात्रा सम्मिलित हो रहे हैं।
अतः सभी शिक्षकों, छात्र/छात्राओं एवं पालकों से अपील है कि शॉंतिपूर्ण एवं निर्विघ्न होकर वे सभी परीक्षार्थियों को अपने-अपने परीक्षा केन्द्र पर प्रातः 08:30 बजे के पूर्व पहुँचाना सुनिश्चित करें ताकि कोई परीक्षार्थी अपनी परीक्षा से वंचित न हो सके। परीक्षा केन्द्र में कोई भी छात्र किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री जैसे- कैल्क्यूलेटर, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि किसी भी स्थिति में साथ न ले जावें। रिपोट - कपिल त्रिपाठी 151186615
विजुअल
वाइट आर डी मित्तल शिक्षा अधिकारी भिंड

20260209150502108765402.mp4