EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

PDA को केवल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक तक सीमित नहीं - देव बोस
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 33 54
    09 Feb 2026 12:08 PM



  प्रयागराज जनपद के हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज क्षेत्र के पहाड़पुर शाडा से इस वक्त समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने PDA की उस नई परिभाषा को ज़मीनी स्तर पर सामने रखा है, जिसने उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया मानवीय विमर्श खड़ा कर दिया है। और वहीं 
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता देव बोस ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अब PDA को केवल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी ने PDA को एक नई सोच और नया अर्थ दिया है। और वहीं पर ग्राफिक ऑन स्क्रीन PDA की नई परिभाषा –पीड़ित | दुखी | अपमानित
देव बोस के मुताबिक, आज PDA का मतलब है—
वो हर इंसान जो सरकार की नीतियों से पीड़ित है,
आर्थिक और सामाजिक हालात से दुखी है,
और जिसका आत्मसम्मान आहत हुआ है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी का स्पष्ट संदेश है—
“ना कोई निर्दोष फंसे, ना कोई दोषी बचे।”
यही सोच उन्हें एक न्यायप्रिय और संतुलित नेता के रूप में स्थापित करती है।
देव बोस ने मौजूदा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि UGC बिल जैसे फैसलों के ज़रिए समाज को बाँटने की राजनीति की जा रही है, वहीं एनकाउंटर और शोषण की राजनीति अब किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं रह गई है।
उनका कहना है कि यादव, मुसलमान ही नहीं बल्कि ब्राह्मण समाज के लोग भी इसका शिकार हुए हैं, जिसकी मिसाल खुशी दुबे और गोरखपुर की तिवारी जी से जुड़ा मामला है।
देव बोस ने कहा कि खुशी दुबे के मामले में अखिलेश यादव जी ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर इंसानियत के नाते आर्थिक मदद की, और यही वजह है कि आज वे सर्व समाज के नेता के रूप में देखे जा रहे हैं।
एंकर आगे :
इस दौरान एक और बड़ा मुद्दा सामने आया— SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन)
देव बोस ने बताया कि SIR लागू होने के बाद गांवों में मतदाताओं के नाम कटने की गंभीर शिकायतें सामने आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा PDA प्रहरी टीम बनाई गई है, जो गांव-गांव जाकर यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी वास्तविक मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित न हो।
देव बोस का स्पष्ट संदेश था—
“चाहे आप किसी भी पार्टी को वोट दें, लेकिन अपने वोट की रक्षा ज़रूर करें।
क्योंकि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत आपका मत है।”
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर देव बोस ने दावा किया कि जिस तरह 2024 में तमाम सर्वे गलत साबित हुए, उसी तरह 2027 में भी समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और माननीय अखिलेश यादव जी दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
इस मौके पर
हेमराज पासी (पूर्व PDA विधानसभा प्रभारी),
इंद्रजीत पासी (PDA संयोजक),
राकेश पासी, रमेश पासी, संजय पासी,
शैलेन्द्र विश्वकर्मा (PDA युवा अध्यक्ष),
अतिशय पासी, मो. आनंद, सुशील मिश्रा,
अवधेश चौधरी, राहुल अग्रवाल,
बबलू उर्फ बंटी, अजय कुमार (एडवोकेट),
धीरज यादव, विक्रम यादव, अजीत यादव
सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 

202602091152296853620.mp4

20260209115311850438500.mp4

20260209115510129855063.mp4

2026020911564060928181.mp4

2026020911592767158541.mp4

20260209120215396127775.mp4

20260209120525355385880.mp4

20260209120803336762677.mp4

20260209120818278512382.mp4



Subscriber

188478

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे