EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भूमि माफिया ने जमीन मालिक को दिया धमकी, अमीन पुलिस के रहते नहीं हुआ मापी
Link
  • 151172480 - AJAY KUMAR SINGH 43 55
    09 Feb 2026 09:24 AM



टेकारी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर तनाव
हिच्छापुर स्थित जमीन की नापी विवाद के कारण नहीं हो सकी
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया
जबरन कब्जे का आरोप, एक पक्ष के पास नहीं मिले वैध कागजात
प्रशासन की निगरानी में जांच जारी

 

बिहार गया, टेकारी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव निवासी एक भूमिस्वामी की जमीन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। यह जमीन हिच्छापुर में स्थित है। बुधवार को पुलिस अमीन और गांव के सरपंच श्री सुनील शर्मा की मौजूदगी में जमीन की नापी होनी थी, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव के कारण नापी नहीं हो सकी।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया और आगे उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद सभी लोग स्थल से लौट गए।

सूत्रों के अनुसार, जमीन मालिक लखन सिंह द्वारा यह जमीन जयपाल यादव और मृत्युंजय यादव को लिखी गई थी। आरोप है कि सुभाष पासवान और सुखदेव पासवान ने जबरन इस जमीन पर कब्जा कर लिया है। सीओ द्वारा किए गए म्यूटेशन के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं, आरोपी पक्ष के सुभाष पासवान का दावा है कि जमीन उनकी है, लेकिन उनके पास इससे संबंधित कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। जांच में यह भी सामने आया है कि सुभाष पासवान और सुखदेव पासवान के पास किसी प्रकार का जमीन संबंधी कागजात नहीं हैं।

गौरतलब है कि बिहार में भू-माफियाओं के कारण आए दिन हत्या, बलात्कार और अवैध कब्जे की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस मामले की जांच पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में बारीकी से की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दोनों पक्षों को बुलाकर मामले का निष्पादन किया जाएगा। देखिए टेकारी से अजय सिंह की खास रिपोर्ट

 

20260209090646562704818.mp4

20260209090908714872865.mp4

20260209091115792682757.mp4

2026020909143898846084.mp4

2026020909234225371363.mp4



Subscriber

188478

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे