खैरागढ़ । कुशियापुर गांव के सरकारी विद्यालय में नेत्र भवन की ओर से निशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दिनांक 9 फरवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया गया।
शिविर को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह से ही विद्यालय खुलने का इंतजार करते नजर आए। शिविर में आयुष्मान कार्ड धारकों का निशुल्क नेत्र ऑपरेशन किया जाएगा, वहीं 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के मोतियाबिंद का भी निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।
शिविर में इलाज के लिए आधार कार्ड लाना अनिवार्य बताया गया है। इसके अलावा अन्य आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों को भी आधार कार्ड साथ लाने की अपील की गई है।
ऑपरेशन के बाद मरीजों को निशुल्क एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। मौके पर स्वास्थ्य विभाग और नेत्र भवन की टीम मौजूद रही और व्यवस्थाओं की निगरानी करती रही। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
