EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

श्रीमद्भागवत भगवान श्री कृष्ण का वांग्मय स्वरूप है- स्वामी वल्लभाचार्य ‌
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    08 Feb 2026 19:40 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी। प्रतापगढ़ सराय खांडेराय रघुनाथ निवास पर परम पूज्य श्रीमद्जगदगुरु रामानंदाचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री श्री वल्लभाचार्य जी महाराज श्री राम हर्षण मैथिलल्य संख्य पीठाधीश्वर श्री अयोध्या धाम के श्री मुख से अमृत वर्षा हो रही है। मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती मालती शुक्ला एवं स्वामीनाथ शुक्ला को श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का रसपान कराते हुए आपने कहा कि श्री मद्भागवत भगवान श्री कृष्ण का वांग्मय स्वरूप है। माता रुक्मणी के विवाह का वर्णन करते हुए आप कहते हैं कि जो पत्र रुक्मणी जी ने लिखा है उसमें वह कहती हैं मैंने आपके गुणों को सुना है। नवधा भक्ति में पहली पंक्ति है श्रवणं ऐसी कौन सी नारी है जो एक बार आपकी झांकी को सुनकर आपको नहीं चाहेगी। आप पधारें मुझे लेकर जाएं। भगवान श्री कृष्णा द्वारकापुरी से चलकर कुंदनपुर पहुंचे और माता रुक्मणी जब कात्यायनी जी की पूजा करने के लिए गई उसी समय आप रुक्मणी जी को लेकर वहां से चल दिए। रखवाली कर रहे सैनिकों ने भगवान के स्वरूप का बड़ा सुंदर वर्णन किया। जो जितना ज्यादा उठेगा उसके शत्रु भी उतने ही ज्यादा होंगे शत्रु किसी कारण से हों ऐसा नहीं, बिना कारण के भी होते हैं। भगवान श्री कृष्ण के बहुत से शत्रु हो गए। रुक्मणी जी ने प्रथम पुत्र का जन्म दिया जिनका नाम प्रद्युम्न पड़ा। प्रद्युम्न जी बड़े होकर शम्बरासुर का वध किया। भगवान ने कुल सोलह हजार एक सौ आठ बालिकाओं से विवाह किया। सोलह हजार एक सौ स्त्रियां जो थीं यह वेद मंत्र थे। वेद में तीन कांड है ज्ञान कांड जिसमें 4000 मंत्र हैं।दूसरा कर्मकांड जिसमें 80000 मंत्र हैं, और उपासना कांड में 16000 मंत्र है । वेद मंत्र के रूप में गोपीकाएं भी प्रकट हुई थी। इस अवसर पर धर्माचार्य ओम प्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास को व्यास पीठ से व्यास जी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। धर्माचार्य ने व्यास जी को अंगवस्त्रम एवं भगवान श्री जगन्नाथ जी का महाप्रसाद प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आचार्य कमलेश तिवारी रामानुज दास रामचंद्र जायसवाल राममिलन शुक्ला एडवोकेट के पी चतुर्वेदी एडवोकेट दिलीप शुक्ला एडवोकेट रोहिणी त्रिपाठी के के पांडे प्रधान श्री वल्लभ अवधेश उपाध्याय सोमनाथ शुक्ला शेषनाथ शुक्ला शशांक शुक्ला प्रशांत शुक्ला आशुतोष शुक्ला निशांत शुक्ला नीरज कुमार मिश्रा सुशील कुमार शुक्ला बंसी धर मिश्रा श्यामू शर्मा सहित भारी संख्यामें महिला पुरुष उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे