EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ब्रह्माकुमारीज के पंचशिला कॉलोनी, सिविल लाइन सेवाकेंद्र में शिव जयंती का मनाया गया पर्व
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 44 54
    08 Feb 2026 19:35 PM



प्रयागराज। ब्रह्माकुमारीज के पंचशिला कॉलोनी, सिविल लाइन सेवाकेंद्र में शिव जयंती का पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्माकुमारीज की क्षेत्रीय संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी रही। सिविल लाइन सेंटर इंचार्ज सुधा दीदी ने अतिथियों को आत्मा स्मृति का तिलक देकर गुलदस्ता भेंट किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पधारे सभी भाई बहनों को बैज पहनाकर और फूलों से स्वागत किया गया। मनोरमा दीदी ने दीप प्रज्वलन के बाद शिव ध्वज फहराया। इस दौरान भाई बहनों ने शिव संदेश गुब्बारे में बांधकर आसमान में उड़ाया। सभी भाई बहनों ने प्रतिज्ञा करते हुए कहा कि हम संकल्प करते हैं कि शुभकामना और शुभभावना द्वारा स्वयं और सर्व को संतुष्ट करेंगे, भोलानाथ शिव बाबा को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे, हर समस्या का समाधान कर समाधान मूर्त बनेंगे।
ब्रह्माकुमारी श्रद्धा दीदी ने कहा शिव का जन्मदिन नहीं अवतरण होता है इसलिए शिव मंदिर में शिव बाबा को ऊपर से उतारा जाता है बाकी देवी देवताओं को गेट से प्रवेश कराया जाता है क्योंकि उनका जन्म होता है।
सिविल लाइन सेंटर के अलावा कीडगंज, नैनी, झलवा, मुट्ठीगंज अल्लापुर, मालवीय नगर में शिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सुषमा दीदी, शैलजा दीदी, शालिनी दीदी, श्वेता बहन पूजा बहन, सुमन बहन, कंचन बहन और भारी संख्या में भाई बहनें मौजूद रहे। रिपोट - मनोज सिंह 151008265



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे