EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सुखपतिराम इंटर कॉलेज में पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का लोकार्पण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 65
    08 Feb 2026 19:30 PM



राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी बोले—शिक्षा से ही राष्ट्र की अजेय शक्ति मजबूत

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर क्षेत्र के साहबगंज स्थित सुखपतिराम इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को विद्यालय के पूर्व प्राचार्य व शिक्षाविद् स्वर्गीय पं. रामकिशोर मिश्र की प्रतिमा का राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता सांसद प्रमोद तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच समारोहपूर्वक लोकार्पण किया। प्रतिमा अनावरण के साथ ही पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लोकार्पण से पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल के साथ संस्थापक पं. सुखपतिराम उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत व सरस्वती वंदना ने सभी को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि प्रमोद तिवारी ने कहा कि पं. रामकिशोर मिश्र एक आदर्श शिक्षक, कुशल प्रधानाचार्य और सफल प्रबंधक थे, जिन्होंने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व राष्ट्रीय सरोकारों को सशक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही देश की प्रगति, समृद्धि और राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा का सबसे बड़ा आधार है। प्रतापगढ़ की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका का उल्लेख करते हुए उन्होंने पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय के योगदान को भी स्मरण किया।कार्यक्रम में शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से संयोजक अनिल प्रकाश मिश्र सहित अन्य सदस्यों ने सांसद प्रमोद तिवारी को स्मृतिचिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल ने की, संचालन अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो. अरूण प्रकाश मिश्र ने किया। समारोह में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, समाजसेवी व बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे