EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मेहदावल विधानसभा में बसपा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मेलन आयोजित - मोहम्मद ताबिश खान
Link
  • 151109870 - RAJ KUMAR VERMA 43 54
    08 Feb 2026 18:58 PM



यूपी संत कबीर नगर। मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल कस्बे में स्थित तिलकधारी डिग्री कॉलेज में बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

सम्मेलन के दौरान बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुनः सत्ता में लाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवनीश कुमार मंडल, जोन प्रभारी बस्ती ने कहा कि बसपा द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करें।

खलीलाबाद के पूर्व विधायक भगवान दास, जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, ने कहा कि बसपा शासनकाल में सभी वर्गों का समान रूप से विकास हुआ। उन्होंने बसपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि
कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत 1 लाख 22 हजार से अधिक मकानों का निर्माण कराया गया, वहीं आंबेडकर ग्राम विकास योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। बसपा सरकार ने दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मेहदावल के पूर्व विधायक ताबिश खान उपस्थित रहे।
इसके अलावा सम्मेलन में
अभिषेक कुमार (जिला सचिव),
राधेश्याम भारती (जिला कार्यकारी सदस्य),
अब्दुल जब्बार (मुस्लिम भाईचारा मंडल प्रभारी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य),
जितेंद्र कुमार (विधानसभा प्रभारी),
भागवत कनौजिया, पन्नालाल वर्मा, संतोष कुमार, दीपक कुमार,
संदीप कुमार (पिछड़ा भाईचारा संयोजक),
राजेंद्र, युवा नेता दीपक निषाद (भावी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 2),
राजेश्वर यादव (भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 1),
आजाद अली (भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 1),
राम अजोर (विधानसभा सचिव),
त्रिजुआनंद गौतम (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष),
ग्राम प्रधान परसा शुक्ला,
राजकुमार (प्रधान प्रतिनिधि परसा माफी),
अवधेश प्रधान,
जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 2 राधेश्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मेलन के अंत में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। देखे संत कबीर नगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट 

20260208185507745553281.mp4

20260208185515449776467.mp4

20260208185529077225045.mp4



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे