मऊ। केंद्रीय बजट को लेकर जिले के प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में एक प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय बजट को जिले, प्रदेश और देश के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक बताया।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट युवा शक्ति को सशक्त बनाने और विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला है। बजट में किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग के हितों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे हर वर्ग को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट रोजगार, बुनियादी ढांचे और आर्थिक मजबूती की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। देखे विजय कुमार की रिपोट
20260208183325826534263.mp4
20260208183352411853547.mp4
20260208183433679377450.mp4
