खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम गड़मुक्खा और समीपवर्ती ग्राम वाससूजान में एक माह पूर्व बनी सड़क के उखड़ने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिसके कारण सड़क कम समय में ही खराब हो गई।
ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी दौराबास क्षेत्र के फौजी बाबा रामनाथ सिंह सिकरवार को दी, जो मौके पर पहुंचे और गांव वालों की समस्याएं सुनीं। फौजी बाबा रामनाथ सिंह सिकरवार, जो कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भी हैं, ने मौके पर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान फौजी बाबा ने भी घटिया सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि करते हुए ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जल्द ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर सड़क की मरम्मत (रिपेयरिंग) कराई जाएगी, अन्यथा ग्रामीणों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मौके पर फौजी बाबा के समर्थकों के साथ-साथ ग्राम गड़मुक्खा और वाससूजान के ग्रामीणों में गहरा रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
