फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
बिजनौर के थाना चांदपुर में एक दुखद घटना में दो साल की बच्ची आशी घर के पास खुले कच्चे नाले में गिर गई। अपने ताऊ के पीछे निकली बच्ची काफी देर तक नहीं दिखी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। चार घंटे बाद उसका शव नाले से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि यह नाला तीन फीट चौड़ा और चार फीट गहरा है जो तालाब के ओवरफ्लो पानी के लिए बना है और खुला है। ताऊ के पीछे घर से निकली दो वर्षीय बच्ची कच्चे नाले में गिर गई। यह नाला तालाब के ओवरफ्लो पानी के लिए बना है इसमें पानी बह रहा है। काफी देर तक बच्ची के नहीं दिखने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। चार घंटे बाद बच्ची का शव नाले से बरामद हुआ। स्वजन ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव भगवंतपुर ककराला निवासी नीरज कुमार की दो वर्षीय बेटी आशी शनिवार सुबह 11 बजे अपने ताऊ सोनू कुमार के पीछे घर से निकल गई थी। वह घर के सामने स्थित कच्चे नाले में गिर गई। काफी देर तक भी आशी दिखाई नहीं दी तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। चार घंटे की मशक्कत के बाद आशी का शव नाले से बरामद हुआ। आशी नीरज की दो बेटियों में बड़ी थी। नीरज गुरुग्राम में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का तालाब पानी से भरा रहता है।इस तालाब में चांदपुर कस्बे का पानी नाले के माध्यम से पहुंचता है। तालाब से पानी की निकासी के लिए तीन फीट चौड़ा और चार फीट गहरा कच्चा नाला है जो आबादी से गुजर रहा है और खुला है।इसकी फेंसिंग तक नहीं कराई गई है। हालांकि तालाब के किनारे दीवार बनी है लेकिन जिस स्थान पर पानी निकासी के लिए नाला बना है वहां पर दीवार नहीं है और इसी स्थान पर आशी नाले में गिरी थी। बजट के अभाव में पक्के नाले का निर्माण नहीं हो पाया। ग्राम प्रधान सरोज देवी का कहना है कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कई बार सूचित कराया है|तालाब में नाले के जरिए चांदपुर का गंदा पानी आने का मामला संज्ञान में है। तालाब के पानी की निकासी के लिए कच्चा नाला है। रणविजय सिंह, सीडीओ का कहना है कि यदि प्रस्ताव मिलता है तो नाला पक्का कराया जाएगा। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604
