EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

हाईवे पर एक्सयूवी–मैजिक की भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
  • 151167985 - JASVEER MODANWAL 34 35
    08 Feb 2026 13:26 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया

यूपी, गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक्सयूवी कार और मैजिक  वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे गोरखपुर–कुशीनगर हाईवे पर सैनिक रेस्टोरेंट चौकी क्षेत्र, जगदीशपुर के पास हुई। एक्सयूवी और मैजिक की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मैजिक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 दरअसल हुआ यह कि एक ट्रेलर हाईवे पर खड़ी होकर दवा लेने सामने मेडिकल स्टोर पर गया था, उसी के पीछे तेज रफ्तार से आ रही मैजिक थी उसे टेलर नजर नहीं आया उसने तुरंत हैंड ब्रेक उठाया जिस गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही एक्सयूवी गाड़ी उसमें जा टकराई, जिससे बुरी तरह से मैजिक और एक्सयूवी क्षतिग्रस्त हो गयी।

सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी की एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे