-
हाईवे के रियल हीरो: रात-दिन देश को चलाने वाले ड्राइवरों को सलाम”
-
“फास्ट न्यूज़ इंडिया की खास रिपोर्ट: हाईवे के रियल हीरो”
-
“परिवार से दूर, देश के लिए ड्यूटी पर—हाईवे के रियल हीरो”
-
“बारिश, सर्दी, गर्मी… हर मौसम में डटे हाईवे के रियल हीरो”
-
“देश की रफ्तार जिनके हाथों में, वही हैं असली रियल हीरो”
आज आपसे मिलवाते हैं फास्ट न्यूज़ इंडिया के माध्यम से हाईवे के उन रियल हीरो से, जो दिन-रात बिना सोए देश को चलाए रखते हैं।
ये वही लोग हैं जो सब्ज़ी, किराना और ज़रूरी सामान एक जगह से दूसरी जगह समय पर पहुँचाने के लिए अपने परिवार से दूर रहकर हर मौसम की मार झेलते हैं।
चाहे बारिश हो, सर्दी हो या भीषण गर्मी, ये ड्राइवर रात-दिन गाड़ियाँ चलाते हैं। समय पर माल पहुँचता है तो इनाम मिलता है, और अगर ज़रा भी देरी हो जाए तो भाड़े में कटौती सहनी पड़ती है।
फिर भी ये लोग मुस्कुराते हुए अपना फ़र्ज़ निभाते हैं।
मैं पुलिस प्रशासन से भी कहना चाहूँगा कि ऐसे ड्राइवरों को बेवजह परेशान न किया जाए, बल्कि उनका सहयोग किया जाए।
जिस तरह आप अपनी ड्यूटी निभाते हैं, उसी तरह ये ड्राइवर भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इनके पीछे भी एक परिवार होता है, जो घर पर इनके लौटने का इंतज़ार करता है।
जिस तरह एक पुलिसकर्मी रियल हीरो होता है, उसी तरह ये ड्राइवर भी रियल हीरो हैं।
दरअसल, भारत का हर नागरिक जो अपना काम ईमानदारी से करता है, वही असली रियल हीरो है।
फास्ट न्यूज़ इंडिया के माध्यम से हम यही संदेश देना चाहते हैं कि अगर हर भारतवासी ईमानदारी से अपना कार्य करे, तो देश अपने-आप आगे बढ़ेगा।
फास्ट न्यूज़ इंडिया ने जन-जन तक सच्चाई और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ आवाज़ पहुँचाने का बीड़ा उठाया है, और ऐसे ही रियल हीरो से हम आपको आगे भी मिलवाते रहेंगे। ऐसे ही खबरों के लिए बने रहे राजेश शिवहरे के साथ और देखते रहे फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
20260208110818538887821.mp4
2026020811153394413274.mp4

20260208112023195546503.mp4