फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर। जे.पी.एस. सेंट्रल एकेडमी, झंगहा में शनिवार को कक्षा 10 के विद्यार्थियों के लिए गुड लक व कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का अनुशासित एवं भावनात्मक आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं और मधुर स्मृतियों के साथ संपन्न हुआ।
विद्यालय के निदेशक एडवोकेट लल्लन प्रसाद ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक अभिजीत कुमार ने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्य सतीश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षा ही जीवन को सही दिशा
देती है और कठिन परिश्रम से ही सफलता संभव है। इस कार्यक्रम में मिस्टर फेयरवेल आदर्श यादव व मिस फेयरवेल अंशिका जायसवाल चुने गए।
इस अवसर पर प्रवीण कुमार, शुभम राय, प्रदीप, अभिषेक त्रिपाठी, सरिता राय, संगीता त्रिपाठी, राजेश, रेखा, सुमन, गंगा सागर, विपिन बिहारी पांडेय, विश्वजीत राय, पंकज अग्रहरि, विशाल रमन, अंशु जायसवाल, विष्णु पाल, लवली त्रिपाठी, अंकिता गुप्ता आदि विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
