EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ में ‘राम रसोई’ की शुरुआत, गरीबों को 5 रुपये में भरपेट भोजन
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 43 54
    08 Feb 2026 10:21 AM



खेरागढ़ में गरीब और असहाय जरूरतमंद लोगों के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। यहां जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में भरपेट और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस सेवा की पूरी जिम्मेदारी दानदाताओं ने आस्था और सेवा भाव के साथ उठाई है।

इस सेवा की शुरुआत “राम रसोई” के नाम से की गई है। सेवा के शुभारंभ से पूर्व कल सायंकाल भोजन का निशुल्क वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ लिया।

 दिनांक 8 फरवरी 2026 से राम रसोई में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोजन थाली उपलब्ध कराई जाएगी।
यह रसोई उठगीर रोड, खेरागढ़ में स्थित है।

रसोई का स्थान जानबूझकर अस्पताल के पास तय किया गया है, ताकि गरीब, असहाय लोगों के साथ-साथ राहगीरों और मरीजों के परिजनों को भी इसका लाभ मिल सके।

यह पहल न केवल सेवा भाव को दर्शाती है, बल्कि समाज में मानवता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है। 

रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410

 



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे