प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत प्रतापपुर क्षेत्र से इस वक्त एक प्रेरणादायक संदेश सामने आया है, जो युवाओं और संघर्ष कर रहे लोगों के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आया है।
आपको बता दे की विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर 257 से भावी विधायक प्रत्याशी गरुड़ पांडे के साथ रमेश चतुर्वेदी व संदीप शुक्ला, रिंकू सिंह, शिवम पांडे, मुकेश तिवारी, आनंद पांडे, शोरम तिवारी, शुभम पांडे और पवन गोंड की मौजूदगी में प्रतापपुर 257 से भावी विधायक प्रत्याशी गरुड़ पांडे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बताई की
दुनिया आपको गिराने की कोशिश करेगी, लोग आपकी काबिलियत पर सवाल उठाएंगे, लेकिन ऐसे समय में खुद पर भरोसा रखना सबसे जरूरी होता है। हर बड़ा सफर एक छोटे से कदम से शुरू होता है, इसलिए रुकना नहीं, चलते रहना ही सफलता की कुंजी है और यह संदेश खास तौर पर युवाओं को प्रेरित करता है कि
संघर्ष से घबराने के बजाय उसे अपनी ताकत बनाएं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ते रहे. और वही गरुड़ पांडे ने कहा की श्यामसूरत उपाध्याय के बाद से ही प्रतापपुर 257 विधानसभा क्षेत्र अनाथ हो गया और क्षेत्रीय नेता नहीं होने के कारण 20 सालों में कोई विकास नहीं हुआ और इस बार 2027 में प्रतापपुर 257 विधानसभा क्षेत्र की जनता यह मन में ठान ली है कि बाहर से आए हए लोगों को वोट नहीं करेंगे और इस बार प्रतापपुर की जनता ने क्षेत्रीय लोगों को वोट देने का मन बना लिया है तो क्षेत्रीय विधायक होगा तो क्षेत्र का विकास होगा । देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260207204005154611808.mp4
20260207204235996452481.mp4
20260207204543548115481.mp4
20260207204832506406276.mp4
20260207205038449121657.mp4
20260207211636521438357.mp4
20260207211647830675021.mp4