EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

नेशनल हाईवे-74 पर भीषण सड़क हादसा, दो कारें आपस में टकराईं; कई लोग गंभीर घायल, पूर्व चेयरमैन धरने पर बैठे
  • 151188240 - JALALUDDIN 43 55
    07 Feb 2026 19:19 PM



उत्तराखंड केलाखेड़ा। नेशनल हाईवे–74 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो कारों की जोरदार टक्कर से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हाईवे पर चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार डंपर से जा टकराई, जबकि उसके पीछे चल रही दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर पहली कार से भिड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और यातायात को सुचारू कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे–74 पर इससे पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अकरम खान ने पहले भी अधिकारियों से यहां अंडरपास निर्माण की मांग की थी। आज हुए हादसे के बाद पूर्व चेयरमैन अकरम खान और पूर्व चेयरमैन हामिद अली अपने समर्थकों के साथ मौके पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अंडरपास निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने को स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्रवासी भय के साए में जी रहे हैं। देखे उत्तराखंड से जलालुद्दीन की रिपोर्ट 151188240

20260207190455969830248.mp4

2026020719065636273114.mp4

20260207190728767726880.mp4

20260207190906333111021.mp4

2026020719122097011545.mp4

20260207191704819326182.mp4



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे