EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भिंड नगर पालिका में तीन करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 43 65
    07 Feb 2026 19:21 PM



भिण्ड नगर पालिका में 03 करोड़ का भ्रष्टाचार उजागर

 पुलिस ने 03 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

 फर्जी खातों से 56 लाख की हेराफेरी

 एक प्लॉट की रजिस्ट्री जब्त

 एमपी ऑनलाइन सेंटर से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का खुलासा

भिण्ड। नगर पालिका भिण्ड में सामने आए करीब 03 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सिटी कोतवाली भिण्ड में इस संबंध में अप0क्र0 750/2024 धारा 409, 420, 467, 468, 120-बी भारतीय दंड संहिता एवं 13(1)(डी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों ने मुख्य आरोपी (जो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है) के साथ मिलकर कर्मकार योजना के तहत हितग्राहियों के स्थान पर अपने एवं अपने परिजनों के बैंक खातों को कूटरचित रूप से जोड़कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

जांच में पाया गया कि तीनों आरोपियों ने अपने और परिजनों के खातों में करीब 56 लाख रुपये की राशि डलवाई। इनमें से 17 लाख रुपये मुख्य आरोपी को देना स्वीकार किया गया, जबकि शेष राशि आरोपियों ने स्वयं उपयोग की।

पुलिस ने आरोपियों से एक प्लॉट की रजिस्ट्री भी जब्त की है। इसके अलावा पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी की एमपी ऑनलाइन दुकान भी थी, जहां से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने का भी खुलासा हुआ है।

इस प्रकरण में अब तक कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है। देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट

 

 

वाइट नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत

20260207191651994620028.mp4

20260207191806798774327.mp4



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे