EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

सेमरी में तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार का छीन लिया सहारा
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 32 54
    07 Feb 2026 19:01 PM



प्रयागराज से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ तेज़ रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया।
आपको बता दे की प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज क्षेत्र के सेमरी गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, 06 फरवरी 2026 को शाम करीब 7:30 बजे, ग्राम सेमरी निवासी लालजी पटेल (उम्र लगभग 49 वर्ष) सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे सेमरी नहर की पुलिया के पास पहुँचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने तेज़ और लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। घायल अवस्था में पहले उन्हें कसौझा से एम्बुलेंस द्वारा पटेल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया।
इसके बाद उन्हें पार्वती हॉस्पिटल, प्रयागराज ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार पटेल ने थाना सरायममरेज में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
बड़ा सवाल यही है—
👉 आखिर कब थमेगी सड़कों पर लापरवाही?
👉 और कब मिलेगा पीड़ित परिवार को इंसाफ?   रिपोट - प्रदीप मिश्रा 151045438



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे