अन्तु थाना क्षेत्र से विवाहिता लापता, एसपी से की गई शिकायत
विवाहिता के लापता होने से मचा हड़कंप, परिजनों ने जताई चिंता
घर से निकली विवाहिता नहीं लौटी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने जताई चिंता, एसपी से की शिकायत
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना अन्तु क्षेत्र के जालिपा नगर, नगर पंचायत अन्तु निवासी रोहित कुमार की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। पीड़ित युवक ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी का पता लगाए जाने और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित रोहित कुमार के अनुसार उसका विवाह 2 फरवरी 2024 को माँ चन्द्रिका देवी धाम में सम्पन्न हुआ था। 4 फरवरी 2026 को दिन में करीब 11 बजे उसकी पत्नी ज्योति रावत, उसकी गैरमौजूदगी में दवा लेने की बात कहकर घर से निकली थी। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर भी उसने यही बताया, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने जीजा संतोष कुमार रावत निवासी ग्राम देवली, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ के साथ चली गई। जाते समय वह घर में रखे लगभग 10 हजार रुपये नकद तथा उसकी मां के कीमती सोने-चांदी के आभूषण, जिनमें अंगूठी, कान की बाली, पायल, माथा-बंदी, मंगलसूत्र, पावजेब, हाफपेटी व नथनी शामिल हैं, अपने साथ लेकर गई। पीड़ित परिवार को आशंका है कि ज्योति रावत नकदी व जेवर-गहने कहीं अपने साथ लेकर चली गई है। परिवारजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है, जिससे वे भय और चिंता में हैं।पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में 1076 हेल्पलाइन पर सूचना दी गई तथा थाना अन्तु में भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर उसने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि संतोष कुमार रावत द्वारा उसकी पत्नी के साथ कोई अप्रिय घटना भी कारित की जा सकती है।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
