EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पिछोर में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: कांग्रेस को झटका, गोलाकोट सरपंच मिश्रीलाल जाटव भाजपा में शामिल
  • 151173825 - RAJU JATAV 0 0
    07 Feb 2026 18:34 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी।पिछोर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शनिवार को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब ग्राम पंचायत गोलाकोट के सरपंच मिश्रीलाल जाटव ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता पिछोर रेस्ट हाउस स्थित जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के समक्ष दिलाई गई।
इस मौके पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सभी नवप्रवेशी सदस्यों का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं।
विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया निर्णय
भाजपा में शामिल हुए सरपंच मिश्रीलाल जाटव एवं उनके साथियों ने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और पार्टी के कट्टर समर्थक भी थे, लेकिन पिछोर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार एवं विधायक द्वारा कराए जा रहे तेज़ विकास कार्यों को देखते हुए उन्होंने भाजपा के साथ चलने का निर्णय लिया।
लगातार बढ़ रहा सदस्यता अभियान
विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे कांग्रेस खेमे में हलचल देखी जा रही है। स्थानीय राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह घटनाक्रम आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।
राजनीति में हलचल
इस बड़े फेरबदल ने पिछोर की राजनीति में नई ऊर्जा भर दी है। जहां एक ओर भाजपा इसे अपनी नीतियों और विकास की जीत बता रही है, वहीं कांग्रेस के लिए यह घटनाक्रम एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर 



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे