मध्य प्रदेश । रौन क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। जेतपुरा तिराहा के आगे लल्लू के होटल के पास मोटरसाइकिल और जेतपुरा इंडियन गैस एजेंसी की लोडिंग गाड़ी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार अंकित त्यागी, पुत्र पूजाराम त्यागी, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र रौन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।
हादसे के बाद लोडिंग गाड़ी का चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देखे विमलेश की रिपोट
20260207164321324458227.mp4
