EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सपा सख़्त, संघर्ष की चेतावनी
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 54 66
    07 Feb 2026 19:22 PM



फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को नकटा दाना स्थित केजीएन-2 कैंप कार्यालय में सपा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, मतदाता अधिकारों की रक्षा और आगामी चुनावी तैयारियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जनता के बीच रहने और संगठन को अंतिम पायदान तक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक का प्रमुख मुद्दा फॉर्म-7 के जरिए मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का रहा। जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से हटाया गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जीवाड़ा बंद न होने पर सपा सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी, संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाए और जनता की स्थानीय समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाए। बैठक में मौजूद नेताओं ने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही।
इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा ‘कट्टर’, राजकुमार राजू, रूपराम कश्यप, काशीराम सरोज, हाजी अकबर अहमद अंसारी, विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अली समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती दिव्या पी. गंगवार ने भी सत्ता पक्ष और प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एक भी वोट गलत तरीके से काटा गया तो पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी। रिपोर्ट जियाउल हक खान 151173981



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे